संदेश

दिसंबर 9, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
मैं भारत देश का निवासी हूं और मुझे अपने देश पर गर्व है। मैं 2047 में अपने सपनों के भारत को एक महान देश के तौर पर कल्पना करता हूं। 2047 में मेरे सपनों का भारत ऐसा होगा जिसमें सभी देशवासी सुख-शांति से रहेंगे। यह भारत प्राचीन गौरवशाली भारत के समान होगा। प्राचीन काल में भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। मैं 2047 में एक ऐसे भारत की कल्पना करता हूं जिसमें आर्थिक संपन्नता हो, हमारा जीवन समृद्ध हो और हम किसी देश के सम्मुख हाथ ना फैलाएं। भारत सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से विश्व का मार्गदर्शक रहा है. हमारे नालंदा और तक्षशिला विश्वविद्यालय में विश्व भर से विद्यार्थी पढ़ने आया करते थे। आज हम विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करने में गौरव का अनुभव करते हैं। हम 2047 तक ऐसे भारत की कल्पना करते हैं जिसमें एक बार फिर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम हो। हमारी संस्कृति विश्व का श्रेष्ठ संस्कृतियों में से एक है। हमें गर्व है कि भारत में विभिन्न जातियों, धर्मों, वर्गों के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। हमारा सांस्कृति विविधता में एकता के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ दशकों ...